क्या होता है रंग का होना।
रंग का चढ़ना रंग उतरना
रंग काम का रंग मौज का
रंग सुबह का रंग शाम का
रंग मौसम में रंग उत्सव में
रंग जीवन में जीवन रंग में
इतने पर भी रंग की दुनिया
बच न सकी रंग भेद से
राम पूजते कृष्ण पूजते
पर श्यामल को न स्वीकार पाते
क्या बीती होगी नन्हें मन पर
जानकर अपने रंग की श्रेणी
की तैयारी उसने जाने की
कोख में वापिस अपनी माँ की